फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The child jumped from the 12th floor, stuck on the 7th floor, people landed

12वीं मंजिल से कूदा बच्चा 7वीं मंजिल पर अटका, लोगों ने उतारा

Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The child jumped from the 12th floor, stuck on the 7th floor, people landed
फरीदाबाद। सेक्टर 87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में बृहस्पतविार देर शाम एक बच्चे ने 12वीं मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि वह सातवीं मंजिल पर जाल में अटक गया। यह देख सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन उसे सातवीं मंजिल से उतारा। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्चा मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार सोसाइटी के मुख्य द्वार पर 12वीं मंजिल पर रहा है। शाम करीब सात बजे उनका करीब 12 वर्षीय बच्चा 12वीं मंजिल से कूद गया। गनीमत रही कि वह नीचे नहीं गिरा और सातवीं मंजिल पर लगे जाल में अटक गया। यह जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने बच्चे को सुरक्षित उतारा और प्राथमिक जांच के लिए नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे सुरक्षित करार दिया। लोगों का कहना है कि इस घटना से सभी चिंतित हो गए। हालांकि पीड़ित परिजन काफी परेशान रहे और रोते-बिलखते रहे। सोसाइटी में सभी से अनुरोध किया गया है कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखें और बालकनी में सुरक्षा को लेकर जाल आदि जरूर लगाएं।
विज्ञापन

ग्रेफा में हो चुकी है कई घटनाएं
ग्रेटर फरीदाबाद की बहुमंजिला इमारतों में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। बीते दिनों मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति 16वीं मंजिल की बालकनी में बाहर की ओर लटक कर कसरत करते नजर आया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। एक चोर पाइप के सहारे ऊंची इमारत पर चढ़ गया था।एक महिला की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी, जो अपने बच्चे को कपड़े से बांधकर नीचे कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed