फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The child fell into a 12 feet deep pit, people pulled out from the stairs

12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा बच्चा, सीढ़ियों से लोगों ने निकाला

Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The child fell into a 12 feet deep pit, people pulled out from the stairs
फरीदाबाद। शहर में खुले मैनहोल में बच्चे और जानवरों के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को छठे दिन भी सेहतपुर चेतन मार्केट में पानी की लाइन डालने के खोदे गए 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में एक 10 साल का बच्चा गिर गया। गनीमत रही कि समय रहते आसपास के लोगों ने सीढ़ी से उसे बचा लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेहतपुर स्थित चेतन मार्केट में आरके शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा तरुण शर्मा (10) सेक्टर-37 स्थित मार्डन पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। छुट्टी होने के बाद तरुण स्कूल से वापस घर आ रहा था। घर के महज 200 मीटर की दूरी पर पानी की लाइन डालने के लिए खोदे गए करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। तरुण के साथ जा रही दूसरी छात्रा ने उसके घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। गनीमत रही कि इतने गहरे गड्ढे में गिरने के बावजूद बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई। गड्ढे में गिरने के बाद तरुण शोर मचाता रहा, लेकिन गड्ढे की गहराई ज्यादा होने की वजह उसकी आवाज ऊपर तक नहीं आ रही थी। सूचना पर बदहवास परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने सीढ़ी डालकर किसी तरह से उसे बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने पेयजल लाइन डालने के लिए एक सप्ताह पहले गड्ढा खोदा था, लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए। गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में लापरवाही सामने आने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed