{"_id":"6a47ee622564c6fe800e5bd7","slug":"the-chief-minister-honored-four-students-from-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73960-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के चार छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के चार छात्रों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत जेईई एडवांस परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले के चार प्रतिभावान छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर लौटे छात्रों का जिले में भव्य स्वागत हुआ।
मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है। अभी कॉलेज में काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। मुझे आईआईआईटी आंध्रप्रदेश कॉलेज मिली है।-समीर
मुझे आईआईटी मद्रास कॉलेज मिला है। मैं आईआईटी दिल्ली लेना चाहती हूं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में दिल्ली मिलने की संभावना है।-अंशु
मेरा दाखिला एनआईटी असम में हुआ है और मुझे कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिली है। हालांकि मैं एआई लेना चाह रहा था।-अमित
चंडीगढ़ में सम्मान पाना खुशी की बात है। इससे अन्य छात्रोंं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।-प्रगति