{"_id":"6a188d52156cca30980ca404","slug":"the-case-of-murder-of-brother-in-law-in-connivance-with-sister-in-law-was-revealed-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71050-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साली संग मिलकर साढ़ू की हत्या के मामले का हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साली संग मिलकर साढ़ू की हत्या के मामले का हुआ खुलासा
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। थाना डबुआ क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के सनसनीखेज मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने खुलासा किया है। टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से गांव मामोता खुर्द, हाथरस (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तम नगर डबुआ में रह रहा था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात 22 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई थी। आरोप है कि जितेन्द्र ने अपनी साली, जो मृतक जयवीर की पत्नी है, के साथ योजना बनाकर जयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने साजिश के तहत शव को घर के जंगल में फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके बाद घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से 23 अप्रैल की सुबह जयवीर के शव को डबुआ-पाली रोड स्थित एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मृतक के भाई धर्मबीर निवासी गांव नरहुली, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी। इससे पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मृतक की पत्नी, उसके साले सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी जितेन्द्र को अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।