फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ????? ???? ????? ????? ????? The car was running with a fake number plate, the real owner caught

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर दौड़ा रहा था कार ,असली मालिक ने पहचाना-

Thu, 26 Aug 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
????? ???? ????? ????? ????? The car was running with a fake number plate, the real owner caught
फरीदाबाद। शहर में बुधवार को एक ही नंबर की दो गाड़ियां एक साथ सड़क पर दौड़ रही थीं। इनमें से एक का नंबर असली था, जबकि दूसरे ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। असली मालिक ने आरोपी को ओवरटेक कर रुकवा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-88 निवासी राजेंदर गुप्ता ने सराय थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक ग्रे कलर की बलेनो कार दिल्ली निवासी दोस्त पीयूष झा से खरीदी थी। बुधवार को वह गाड़ी में घर जा रहे थे। बेटा कार चला रहा था। जब वे मथुरा रोड से बाई पास की तरफ मुड़े तो उन्होंने देखा कि उनके सामने चल रही गाड़ी बिल्कुल उनके जैसी ही थी। इतना ही नहीं उसकी नंबर प्लेट पर नंबर भी उनकी गाड़ी जैसा ही था। उन्होंने बेटे से उक्त कार को ओवरटेक करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान आरोपी ने उन्हें देख लिया और भागने का प्रयास करने लगा लेकिन बेटे ने तेज गति से ड्राइव कर कार ओवरटेक करा दी। इसके बाद उन्होंने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ किया। कंट्रोल रूम में मामले की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी मोहम्मद कफिल अंसारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed