फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The car got stuck between the divider grill and a tree, turning over several times.

Faridabad News: कई बार पलटते हुए डिवाइडर की ग्रिल और पेड़ के बीच फंसी कार

Mon, 29 Dec 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
The car got stuck between the divider grill and a tree, turning over several times.
क्षतिग्रस्त कार को देखने के चक्कर में एक कार ने दूसरी को मारी पीछे से टक्कर
विज्ञापन

दोनों हादसों में
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे नंबर-19 पर शनिवार देर रात एक कार बेकाबू होकर कई बार पलटते हुए डिवाइडर पर लगी ग्रिल और पेड़ के बीच फंस गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना देखने के लिए सड़क पर रुकी एक कार को पीछे से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाया और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के पास यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद रंग की होंडा कार तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर कई बार पलटते हुए हाईवे पर लगी ग्रिल और एक पेड़ के बीच जाकर फंस गई। सड़क पर तेज आवाज सुनकर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रिल और पेड़ के बीच फंसी कार को देखकर लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में होंडा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन



हादसा देखने के दौरान हुआ दूसरा हादसा
पहले हादसे के स्थान से कुछ ही दूरी पर दूसरा हादसा हो गया। क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए सड़क पर रुकी चंडीगढ़ नंबर की एक कार को पीछे से दूसरी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक कार के एयरबैग खुल गए। इस हादसे में भी दोनों चालकों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले जाम खुलवाया। उसके बाद क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटाया ताकि रात के समय लोगों को आवागमन में कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed