फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The businessman who borrowed a businessman's car and sold it in Hisar along with his girlfriend was arrested from Pune.

Faridabad News: कारोबारी की कार मांगकर हिसार में बेचने वाला प्रेमिका सहित पुणे से काबू

Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
The businessman who borrowed a businessman's car and sold it in Hisar along with his girlfriend was arrested from Pune.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 निवासी कारोबारी की कार बेचकर भागने वाले युवक को थाना खेड़ी पुल पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को प्रेमिका के साथ भागने के लिए पैसों की जरूरत थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल भी बेच दिया थ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सेक्टर-86 एडोर हैप्पी होम सोसाइटी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह गाड़ियों की खरीद फरोख्त का काम करते हैं। पिछले एक साल से उनके यहां जिला हिसार निवासी अरुण कुमार काम कर रहा था। वह घर आने जाने के लिए उनकी कार मांगकर ले जाता था। 14 जनवरी को अरुण उनके यहां से ब्रेजा कार मांग कर ले गया। कई दिन बीत जाने पर भी आरोपी वापस नहीं आया। आरोपी का मोबाइल भी बंद आ रहा था। परेशान होकर कुलदीप ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दे दी।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी ने हवलदार अरिवंद, सुरेंद्र व महिला पुलिसकर्मी कल्पना की टीम बना दी। अरुण ने जिसे अपना मोबाइल बेचा था उसे पुलिस ने पुणे में ढूंढ निकाला। युवक ने बताया कि अरुण पुणे में ही एक युवती के साथ रहता है। टीम ने अरुण को एक महिला के साथ पुणे के धानौरी इलाके के पकड़ लिया। अरुण ने बताया कार को उसने हिसार में ही पांच लाख रुपये में बेच दिया और प्रेमिका के भागकर पुणे में आ गया। आरोपी यहां टैक्सी चलाने लगा और प्रेमिका हेयर सैलून पर काम करने लगी। जांच में सामने आया युवती के पिता ने भी हिसार में गुमशुदगी का केस दर्ज करा रखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। कार खरीदने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed