फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The buses with night halt will be stopped from today, they will run after 28th

Faridabad News: रात्रि ठहराव की बसों पर आज से लग जाएगा ब्रेक, 28 के बाद चलेंगी

Thu, 24 Jul 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The buses with night halt will be stopped from today, they will run after 28th
सीईटी के अभ्यर्थियों के लिए साढे़ 300 बसों का संचालन किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ डिपो की जो बसें रात के समय दूसरे राज्यों में जाकर खड़ी होती हैं उन्हें बृहस्पतिवार से ही डिपो में रोक लिया जाएगा क्योंकि शनिवार और रविवार को सीईटी की परीक्षा है। अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पर पहुंचने के लिए करीब साढे़ 300 बसों का संचालन किया जाएगा। जिसमें से 150 के करीब रोडवेज बसें हैं।

बस डिपो के पास अभी 173 बसें हैं। इसमें रूट पर 160 के करीब बसें संचालित होती हैं। जिले में 26 और 27 जुलाई को सीईटी के चलते प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए करीब साढे़ 300 वर्षों का संचालन किया जाएगा। जिसमें से रोडवेज विभाग की ओर से डेढ़ सौ से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। इसी वजह से बृहस्पतिवार की रात को विभिन्न रूटों पर जाने वाली रात्रि ठहराव की बसों को रोक दिया जाएगा। इनमें हिसार, रोहतक, नारनौल, रेवाड़ी, चंडीगढ़, पंचकूला, हरिद्वार, हल्द्वानी, हमीरपुर, जयपुर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा की बसें शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा लोकल रूट जैसे कि सोहना, गुरुग्राम, पलवल , मंझावली, अरुआ आदि पर चलने वाली बसों को भी रोक दिया जाएगा ताकि शनिवार और रविवार को अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। ड्यूटी इंचार्ज ओमप्रकाश के बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश के अनुसार करीब साढे़ 300 बसें अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में लगाई जाएंगी। इन बसों को सुबह 3 बजे से रवाना कर दिया जाएगा ताकि अभ्यर्थी समय पर अपने सेंटर तक पहुंच सकें। इन बसों का संचालन जिले में तीन जगह से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed