फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The budget is for the bright future of Haryana: Minister Rajesh Nagar

हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का है बजट : मंत्री राजेश नागर

Wed, 04 Mar 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The budget is for the bright future of Haryana: Minister Rajesh Nagar
नायब सैनी सरकार समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : राजेश नागर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से बतौर वित्त मंत्री सोमवार को पेश किए गए प्रदेश बजट पर मंगलवार को खाद्य मंत्री राजेश नागर ने प्रेस वार्ता की। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का बजट पेश किया है। बजट में गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं को सशक्त करने पर फोकस रखा है।

मंगलवार को रेस्ट हाउस भवन, बल्लभगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नायब सैनी सरकार ने फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल क्षेत्र के लिए अनेकों विकास योजनाएं शुरू की हैं। इन सभी को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा और कई नई योजनाओं को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में मेट्रो विस्तार, अस्पतालों का निर्माण एवं बेड क्षमता बढ़ाना, शिक्षा का विस्तार और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण शामिल है। मंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है और सभी के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा की मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने की भी घोषणा की है। अब 1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों की महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का भी लक्ष्य रखा है। किसानों को सशक्त करने के लिए भी मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की हैं जिनका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि यह बजट हरियाणा को विकास की नई दिशा देगा, जबकि मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक ने इसे जनहित एवं प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित बताया। बजट में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस दौरान जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह, टिपर चंद शर्मा, जिला महामंत्री कविंदर चौधरी, अनुराग गर्ग एवं जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed