{"_id":"6af8aa64d3bb0e02450941a7","slug":"the-boundary-wall-of-bhagat-singh-park-will-be-reconstructed-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85286-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नए सिरे से बनाई जाएगी भगत सिंह पार्क की चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नए सिरे से बनाई जाएगी भगत सिंह पार्क की चहारदीवारी
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद नगर निगम ने शुरू की तैयारी
6.62 लाख रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क की जर्जर चहारदीवारी की समस्या जल्द दूर होगी। नगर निगम की ओर से पार्क की चहारदीवारी को नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए निगम 6.62 लाख रुपये खर्च करेगा। बाउंड्रीवाल बनने से पार्क में लावारिस पशुओं के प्रवेश पर रोक लगेगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।
शहर के डबुआ चौक के पास स्थित भगत सिंह पार्क की चहारदीवारी कई जगह से टूटी हुई है। चहारदीवारी क्षतिग्रस्त होने के कारण लावारिस पशु आसानी से पार्क के अंदर घुस जाते हैं और गंदगी फैलाते हैं, जिससे यहां घूमने और समय बिताने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से पार्क की टूटी चहारदीवारी की मरम्मत की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना है कि पार्क सार्वजनिक उपयोग की जगह है, लेकिन चहारदीवारी टूटी होने के कारण इसका उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है। अब निगम की ओर से बजट निर्धारित किए जाने से लोगों को जल्द समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। नई चहारदीवारी बनने से पार्क की सुरक्षा बेहतर होगी और लोगों को स्वच्छ वातावरण में सैर करने की सुविधा मिल सकेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार सिंह ने बताया कि चहारदीवारी का काम जल्द शुरू हो जाएगा।