{"_id":"69022204ffd7059fb800e4c6","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-in-the-forest-near-nurpur-jharsa-faridabad-news-c-24-1-gur1002-70900-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नूरपुर-झाड़सा के पास जंगल में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नूरपुर-झाड़सा के पास जंगल में मिला युवक का शव
विज्ञापन
मृत युवक के सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, दो-तीन पुराना है शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत नूरपुर-झाड़सा के पास जंगलों में मंगलवार की रात को पुलिस ने नग्न अवस्था में एक युवक के शव को बरामद किया है। शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है और मृत युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। संभावना है कि किसी ने युवक की हत्या करके शव यहां फेंक दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मंंगलवार की रात करीब आठ बजे बादशाहपुर थाने को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि नूरपुर-झाड़सा के पास जंगलों में एक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। मृत युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है।
जांच अधिकार रूपेश ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मृत युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्र और थानों में युवक की गुमशुदगी संबंधी जानकारी भी जुटाई जा रही है।