फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The body of a young man was found in the bushes in the parking lot of Kingdom of Dreams.

Faridabad News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग की झाड़ियों में मिला युवक का शव

Wed, 29 Oct 2025 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the bushes in the parking lot of Kingdom of Dreams.
युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या, घटनास्थल से रॉड व ईंटें बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित किंग्डम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग की झाड़ियों में मंगलवार की रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं, जहां पुलिस को रॉड व खून से सनी ईंटें मिलीं। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि किंग्डम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग की झाड़ियों में एक युवक घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर युवक का शव मिला। युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और क्राइम ब्रांच की टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ बीयर की बोतलें भी मिलीं हैं। ऐसे में शक है कि पीड़ित ने घटनास्थल पर किसी के साथ शराब पी थी और शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद उसकी हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की ईंटों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या करके झाड़ियों में फेंक दिया। घटनास्थल पर करीब 100 मीटर तक शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

मृतक युवक के सिर व चेहरे पर कई चोटें मिली हैं। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। किंग्डम ऑफ ड्रीम्स पिछले काफी समय से बंद है। यहां पर अब असामाजिक प्रवृति से लोग जमा होते हैं और रात के समय शराब पीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। -भीम, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed