फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The body of a young man was found hanging from a tree

Faridabad News: पापड़ा गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree
-परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां । थाना क्षेत्र के पापड़ा गांव के जंगल में उस समय सनसनी फैल गई, जब बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान शोएब पुत्र दीन मोहम्मद (20) निवासी रहपुआ के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
परिजनों के अनुसार शोएब बेहद साधारण, शांत स्वभाव और मेहनती युवक था। वह पानी का टैंकर चलाकर आसपास के गांवों में पानी सप्लाई करता था और उसी से अपने परिवार की आजीविका में सहयोग करता था। शोएब दस भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जिनमें चार बहनें और छह भाई हैं। उसके पिता दीन मोहम्मद जमींदारी का कार्य करते हैं। परिजनों का कहना है कि शोएब का किसी से कोई विवाद या झगड़ा नहीं था, ऐसे में आत्महत्या की आशंका समझ से परे है। मृतक के चाचा जाकिर हुसैन ने बताया कि देर रात करीब एक बजे शोएब यह कहकर घर से निकला था कि वह किसी से मिलने जा रहा है, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर मिली।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने जंगल में पेड़ से शव लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला संवेदनशील है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने शोएब की हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी पिनगवां निखिल ने कहा, शुरुआत में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन फिलहाल गठित बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed