फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The bloody lakes of Aravalli have taken the lives of more than 100 youth in 15 years.

Faridabad News: 15 वर्ष में 100 से अधिक युवाओं की जिंदगी लील चुकीं अरावली की खूनी झीलें

Wed, 15 May 2024 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The bloody lakes of Aravalli have taken the lives of more than 100 youth in 15 years.
- इंटरनेट से सैर-सपाटे के ठिकाने तलाशते हुए दिल्ली-एनसीआर से काफी संख्या में यहां पहुंचते हैं युवा
विज्ञापन

धनंजय चौहान
फदीदाबाद। अरावली की वादियों में स्थित खूनी झीलों डूबने से 15 वर्षों में 100 से अधिक युवाओं की मौत हो चुकी हैं। बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से घटनाओं को राेकने के कोई इंतजार नहीं किए जा रहे हैं। सिरोही ही झील में पांच दिन में तीसरी मौत होने से अरावली की डेथ वैली एक बार फिर चर्चा में है।
अरावली के जंगलों में अवैध खनन के कारण आठ से 10 गहरी खाई व कृत्रिम झील बन गई हैं। डेथ वैली की झीलों की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। इन झीलों की खूबसूरती की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड है। ऐसे में गर्मी के दिनों में सैर-सपाटे की योजना बना रहे युवा सोशल मीडिया पर वीडियो-फोटो देखकर आकर्षिंत हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवा पार्टी के साथ मस्ती व सेल्फी लेने के साथ झील की खूबसूरत पानी को देखकर उसमें नहाने उतरते हैं और हादसे के शिकार होते हैँ। इन झीलों में अक्सर नहाने के दौरान लोग घुटने भर पानी से अचानक गहरे गड्ढे में गिर जाते हैं। हसीन वादियों में बनी इन झीलों में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहींए झीलों की वास्तविक गहराई कितनी है, इसका किसी को पता नहीं है। कई लोगों के शव भी नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन

--
खनन से बनीं कृत्रिम झीलें
वर्ष 1991 तक अरावली में खनन का कार्य चल रहा था। वर्ष 1991 में सरकार ने इस पर रोक लगा दी। जिसके बाद फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड किनारे आधा दर्जन से अधिक खदानें भू जल को छू गई और यहां प्राकृतिक रूप से नीले रंग का साफ पानी निकल आया जो धीरे-धीरे विशालकाय झील में तब्दील हो गई। इनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। बावजूद सोशल मीडिया पर इसकी खूबसूरती देखकर लोग वहां तक पहुंचते हैं और नहाने के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में इसमें गिरकर अपनी जान गवां देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सबसे खतरनाक 3 नंबर और 7 नंबर झील
अरावली में करीब आठ झीलें बड़ी हैं, जिनमें झील नंबर-3 और 7 को सबसे अधिक खतरनाक माना जाता हैं। इन झीलों की वास्तविक गहराई कितनी है, इसका किसी को पता नहीं है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह बता पाना मुश्किल है कि इन झीलों ने कितनी जानें निगली है, लेकिन एक अनुमान के मुताबिक 15 वर्षों में करीब 100 लोगों की जान जा चुकी है।

------
परिवार के साथ पार्टी के लिए पहुंचते हैं लोग
सेव अवावली संस्था के सदस्य जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि फरीदाबाद-गुरूग्राम रोड पर किनारे स्थित गहरी खाई व कृत्रिम झीलों पर लोग परिवार के साथ पिकनिम मनाने पहुंचते हैं। कई लोग झीलों सुंदरता निहारने के लिए झीलों के पास बैठ कर शराब पीते हैं और उसकी सुंदरता को देख वहां सेल्फी लेने से भी नहीं चूकते। जगह-जगह बने कृत्रिम झील में नहाने को उतर जाते हैं। ऐसे में गहरी खाई में डूब कर उनकी मौत हो जाती है। यदि यहां खुले शराब ठेकों को बंद कर दिया जाए और झीलों पर पुलिस गश्त बढ़ा दी जाए तो हादसों को बढ़ने से रोका जा सकता है।
--
अब तक हुए हादसे
30 मई-2011 : सेक्टर-5 वैशाली गाजियाबाद से अरावली की बड़वाली झील में छह छात्रों के दल में से 2 छात्रों की डूबने से मौत।
29 सितंबर-2011 : बीएस अनंगपुरिया कॉलेज के तीन छात्र अभय, दीपक रावत और विशाल यादव की खोरी जमालपुर झील में डूबने से मौत।
22 जुलाई-2012 : अरावली की बड़वाली झील में आरके पुरम दिल्ली निवासी नितेश भाटिया की डूबने से मौत।
24 मार्च 2014 : तीन छात्र राघव,रवि और पंकज शर्मा खोरी-जमालपुर वाली झील में डूबे
29 मार्च 2014: रेडियो जॉकी अभय की सूरजकुंड झील में डूबने से मौत।
15 मई 2015 - बड़वाली झील में डूबकर एक युवक की मौत।
03 जून 2015- कृत्रिम झील में नहाते समय डूबने से विक्की कोहली की मौत हुई।
19 जून 2015 - गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के पास झील में नहाने के दौरान दसवीं का छात्र डूबा।
22 जुलाई 2015- दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में बीटेक का छात्र झील में डूबा।
29 फरवरी 2016 : झील में डूबने से द्वारका दिल्ली के रहने वाले तन्मय मिश्रा की मौत हो गई।
1 मई 2016 : ओखला फेस-2 निवासी पिंटू की डेथ वैली में डूबने से हुई।
8 मई 2016: भीकम कॉलोनी के करण की बड़वाली झील में डूबने से मौत हुई।
13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।
23 अगस्त-2021: खूनी झील में नहाने गए शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह व पंकज तिवारी की मौत हुई।
नवंबर-2022- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड किनारे स्थित एक खाई में सेल्फी लेते समय गिरने से युवक की मौत हो गई।
18 जून 2023- अरावली के सिरोही झील में नहाते समय डूबने से दिल्ली निवासी दो युवक की मौत
13 अप्रैल 2017 : सेल्फी लेते समय एक छात्र की सिरोही स्थित झील में गिरने से मौत।
23 अगस्त-2021: खूनी झील में नहाने गए शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह व पंकज तिवारी की मौत हुई।
नवंबर-2022- गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड किनारे स्थित एक खाई में सेल्फी लेते समय गिरने से युवक की मौत हो गई।
18 जून 2023- अरावली के सिरोही झील में नहाते समय डूबने से दिल्ली निवासी दो युवक की मौत
--
धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed