{"_id":"696fd23035b7d514ad0d23b9","slug":"the-bjp-government-is-working-to-displace-people-brijendra-singh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60895-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार कर रही लोगों को उजाड़ने का काम : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार कर रही लोगों को उजाड़ने का काम : बृजेंद्र सिंह
विज्ञापन
सद्भाव यात्रा बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची
जनसभा को संबोधित कर पूर्व सांसद ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा मंगलवार को फरीदाबाद के बड़खल विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के प्रवेश के दौरान स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, आत्मीय स्वागत और उत्साह के साथ सद्भाव यात्रा का अभिनंदन किया।
एक नंबर और बड़खल गांव के समीप जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद को बसाने का काम पं. जवाहरलाल नेहरु के राज में हुआ था, पर अब भाजपा सरकार लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, लोहा मंडी में दुकानों के सामने खड्डे खोदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा के वो पार्टी जिस ने 52 साल तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया वो राष्ट्रवाद की बात करती है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज भी यदि कोई सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है, तो वह कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस का हाथ, भाईचारे के साथ केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में आने के बाद संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं पर कब्जा कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। चुनाव आयोग की भूमिका और विपक्षी नेताओं पर एजेंसियों के माध्यम से दबाव इसका उदाहरण है। उन्होंने फरीदाबाद की बड़खल विधानसभा में कांग्रेस नेता महेंद्र प्रताप के यहां पड़े छापों और नेशनल हेराल्ड मामले का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह विपक्ष को डराने की राजनीति है, लेकिन सच्चाई अंतत: सामने आती है।
विज्ञापन
मंगलवार की सद्भाव यात्रा की शुरुआत सेक्टर-48 चौक से हुई। यहां से बड़खलल झील चौक से आगे अलग-अलग इलाकों में होते हुए 2 नंबर मार्केट, पंचकुईयां रोड होते हुए जाट धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस मौके पर डा. एस.एल. शर्मा ने एक नम्बर में और यूनुस, मोहसीन खान ने बड़खल गांव के समीप सभाओं का आयोजन किया।