फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The barren land lying on the roadside will be developed as a green belt.

Faridabad News: सड़क किनारे पड़ी बंजर जमीन को ग्रीन बेल्ट के रूप में किया जाएगा विकसित

Sun, 18 Jan 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The barren land lying on the roadside will be developed as a green belt.
एनएचपीसी चौक से रेलवे अंडरपास तक बदलेगी फरीदाबाद की तस्वीर, नगर निगम ने परियोजना को दी हरी झंडी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में एनएचपीसी चौक से करीब दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब फुटपाथ बनाने के साथ ग्रीन बेल्ट को विकसित करने की परियोजना को भी हरी झंडी दिखा दी गई है। नगर निगम फरीदाबाद ने नेशनल हाईवे स्थित एनएचपीसी चौक से लेकर एनएचपीसी रेलवे अंडरपास तक के व्यस्त मार्ग को नया स्वरूप देने की योजना पर काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस योजना के तहत जहां एक ओर आधुनिक फुटपाथों का निर्माण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे पड़ी बंजर जमीन को हरियाली से भरकर ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित किया जाएगा।


एनएचपीसी चौक से रेलवे अंडरपास तक का इलाका फरीदाबाद के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और बड़ी संख्या में पैदल यात्री भी इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। अभी तक इस हिस्से में फुटपाथों की कमी और सड़क किनारे उड़ने वाली धूल लोगों के लिए बड़ी परेशानी रही है। बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को यहां पैदल चलने में काफी परेशानी होती है। नगर निगम की तरफ से लोगोें की समस्या और बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन



बदलेगा सड़क किनारे का नजारा


नगर निगम द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार इस पूरे हिस्से कई विकास कार्य कराए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क किनारे की खाली और खराब जमीन को उपयोगी बनाना है। यहां मजबूत और चौड़े फुटपाथ बनाने के साथ हरियाली विकसित कर धूल और प्रदूषण पर भी नियंत्रण किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यह काम पूरा होने के बाद सड़क का पूरा दृश्य बदल जाएगा और यह इलाका शहर की पहचान बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रीन बेल्ट से मिलेगी प्रदूषण से राहत


योजना के तहत इस मार्ग पर करीब 938 छायादार और सजावटी पेड़ लगाए जाएंगे। इन पेड़ों की शुरुआती ऊंचाई 200 से 220 सेंटीमीटर तक होगी ताकि जल्द ही इनका असर दिखाई देने लगे। इसके साथ ही लगभग इतनी ही संख्या में रंग-बिरंगी फूलों वाली झाड़ियां भी लगाई जाएंगी। यह ग्रीन बेल्ट सड़क की सुंदरता बढ़ाने के साथ वाहनों से निकलने वाले धुएं और धूल को भी काफी हद तक रोकने में मददगार साबित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि हरियाली बढ़ने से स्थानीय तापमान में भी गिरावट आएगी।


पैदल यात्रियों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता


इस परियोजना का एक बड़ा लाभ पैदल यात्रियों को मिलने वाला है। फुटपाथ बनने के बाद लोगों को सड़क पर चलने की मजबूरी नहीं रहेगी। इससे सड़क हादसों की आशंका कम होगी और लोगों को सुरक्षित व आरामदायक रास्ता मिलेगा। खासकर दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, छात्र और आसपास के निवासियों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।


काम के दौरान जनता की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान


प्रशासन ने साफ किया है कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। खुदाई और निर्माण के समय अंडरग्राउंड बिजली, पानी और टेलीफोन जैसी सेवाओं को नुकसान न पहुंचे इसके लिए आधुनिक तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे बार-बार बिजली या पानी की सप्लाई बाधित होने जैसी समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।


छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य


नगर निगम ने इस परियोजना को छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। समय पर काम पूरा होने से इस इलाके के लोगों को जल्द ही इसके फायदे मिलने लगेंगे। अधिकारियों का दावा है कि निर्माण के साथ-साथ पौधों की देखभाल के लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि हरियाली लंबे समय तक बनी रहे।


करोड़ों की लागत से बनाई जा रही है सड़क


निगम की तरफ से इस मार्ग की सड़क का निर्माण भी किया जा रहा है। इस विकास कार्य में करीब दो करोड़ रुपये की लागत आ रही है। वहीं अब करोड़ों रुपये की लागत से फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट का भी विकास किया जा रहा है। इससे लोगों को सड़क के साथ फुटपाथ व हरियाली का भी लाभ मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहे तो आने वाले दिनों में इस सड़क की सूरत पूरी तरह बदलने वाली है।


---
लोगों की सुविधा के लिए निगम की तरफ से हर स्तर पर काम किया जा रहा है। जल्द ही लोगों को इस परियोजना का लाभ भी मिलना शुरू हो जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed