फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The ban on entry of BS-4 diesel vehicles in Delhi has led to traffic jams in the city.

Faridabad News: दिल्ली में बीएस-4 डीजल वाहनों का प्रवेश बंद करने से शहर में बने जाम के हालात

Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The ban on entry of BS-4 diesel vehicles in Delhi has led to traffic jams in the city.
फरीदाबाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। ग्रेप के चौथे चरण के साथ ही दिल्ली में बीएस-6 मानक से नीचे यानी बीएस-4 डीजल और बीएस-3 पेट्रोल वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसकी वजह से शहर में जाम जैसे हालात बन गए हैं। बदरपुर बॉर्डर, सराय टोल प्लाजा से लेकर कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। इस पाबंदी का शहर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के ऊपर बना हुआ है।

फरीदाबाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा है। टोल से ही वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है। वहीं बदरपुर बॉर्डर पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस संयुक्त रूप से वाहनों की जांच कर कर रही है। यातायात कर्मी वाहनों के लगातार चालान काट रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें पलवल की तरफ से आने वाले वाहनों को गदपुरी टोल के पास से ही वापस किया जा रहा है। वहीं बदरपुर बॉर्डर व प्रहलादपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जहां एक तरफ दिल्ली का एक्यूआई 373 पहुंच चुका है। वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 303 और सेक्टर-11 का 322 के साथ गंभीर श्रेणी में कई दिनों से बना हुआ है। दिल्ली में सरकार व प्रशासन की तरफ से सख्ती से नियमों का पालन कराने के साथ नए नियम भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








बदरपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई
बदरपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं। मानक अनुरूप नहीं पाए जाने पर उन्हें दिल्ली की सीमा से वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed