फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The audience was thrilled to see the Holi dance of Vrindavan.

Faridabad News: वृंदावन की होली नृत्य देख झूम उठे दर्शक

Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The audience was thrilled to see the Holi dance of Vrindavan.
मुख्य चौपाल पर प्रसिद्ध लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में मुख्य चौपाल पर दिनभर देश-विदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में प्रतिदिन पहुंच वाले दर्शक न केवल हस्तशिल्प व अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि चौपाल पर आयोजित विभिन्न संस्कृतियों के मेलजोल के भी साक्षी बन रहे हैं।

बृहस्पतिवार को मुख्य चौपाल पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा वृंदावन की शानदार होली नृत्य देख दर्शक झूम उठे। इसके अलावा मुख्य चौपाल पर मोजाम्बिक का पारंपरिक नृत्य शिंजो मैना व शिगुबो, बुर्किना फासो का मिक्स एफरो डांस, इजिप्ट के कलाकारों की ओर से यहामाम व मेलाया लोक गीत पर प्रस्तुति दी गई। कजाकिस्तान के कलाकारों की ओर से शत्तिक नृत्य समूह द्वारा लोक नृत्य, गुरुग्राम के आरपीएस स्कूल द्वारा भंगड़ा, हरियाणवी व राजस्थानी गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंकित शर्मा एंड पार्टी द्वारा शिव स्तुति, इथोपिया के कलाकारों द्वारा फ्यूजन लाइव प्रफोरमेंस, जॉर्डेनियन के कलाकारों की ओर से दबके लोक नृत्य, सेनेगल के कलाकारों द्वारा आध्यात्मिक सेरेर नृत्य, इराक देश के कलाकारों ने दुहोक पारंपरिक नृत्य सहित जाम्बिया, साउथ सूडान, जिम्बाब्वे द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed