फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The audience swayed to the Sufi-style singing.

Faridabad News: कंवर ग्रेवाल की सूफियाना गायकी पर झूमे दर्शक

Sun, 25 Oct 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The audience swayed to the Sufi-style singing.
किफायती दामों पर गुलाब, मनी प्लांट और आकर्षक फूलों के पौधे पर्यटकों को आ रहे पसंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड दिवाली मेले की मुख्य चौपाल पर शुक्रवार देर शाम प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने अपनी दमदार आवाज और सूफियाना अंदाज से समा बांध दिया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाबी संगीत की धुनों पर लोग झूमते नजर आए और तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया।


कंवर ग्रेवाल ने सामने होवे यार तो नाचना पैंदा है, मस्त बना देंगे बीबा, इश्क बुल्ले नु नचावे, छल्ला और मस्त कलंदर जैसे गीतों से माहौल संगीतमय बना दिया। उनकी गायकी में सूफी परंपरा, प्रेम और पंजाबी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड जैसे सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ लोक संगीत और परंपराओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी प्रस्तुति मेले की सांस्कृतिक शाम का प्रमुख आकर्षण रही।
विज्ञापन


-----------

चूड़ियों और आभूषणों की चमक, महिलाओं को लुभा रहे आकर्षक डिजाइन

मेले में महिलाओं के लिए उपलब्ध शृंगार सामग्री और आभूषण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में लगे स्टॉलों पर रंग-बिरंगी चूड़ियां, कड़े, ब्रेसलेट और ईयर रिंग्स की विविध रेंज महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। त्योहार के लिए खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं अपनी पसंद और परिधानों के अनुसार आभूषणों का चयन कर रही हैं। स्टॉलों पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं। रंगीन चूड़ियां पारंपरिक परिधानों के साथ पसंद की जा रही हैं, वहीं ब्रेसलेट, आकर्षक कड़े और ईयर रिंग्स आधुनिक फैशन के शौकीनों को लुभा रहे हैं। महिलाएं अपने लिए खरीदारी करने के साथ परिजनों और परिचितों को उपहार देने के लिए भी इन वस्तुओं में रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




-------------

मेले में बच्चों को लुभा रहे रंग-बिरंगे खिलौने


मेले में रंग-बिरंगे खिलौने बच्चों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में लगे स्टॉलों पर टेडी बियर के साथ घोड़ा, हाथी, कछुआ, जिराफ और खरगोश की आकृतियों वाले फाइबर के खिलौने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। अलग-अलग आकार और आकर्षक डिजाइन में उपलब्ध ये खिलौने बच्चों को अपनी ओर खींच रहे हैं। परिवार के साथ मेला घूमने पहुंच रहे लोग बच्चों की पसंद के अनुसार खिलौनों की खरीदारी कर रहे हैं। खिलौनों की विविधता से स्टॉलों पर रौनक बनी हुई है।

------------

मेले में क्रॉकरी के स्टॉल पर महिलाओं की भीड़


मेले में क्रॉकरी और रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। स्टॉलों पर आकर्षक डिजाइन और विभिन्न आकारों में उपलब्ध कप, प्लेट, कटोरी, चम्मच, ट्रे और गिलास ग्राहकों को लुभा रहे हैं। दिवाली के लिए घर की तैयारियों में जुटे लोग अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। क्रॉकरी के स्टॉल पर रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर मेहमानों की आवभगत में काम आने वाले उत्पाद उपलब्ध हैं। महिलाएं अलग-अलग डिजाइन और आकार की वस्तुओं को देखकर अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। त्योहार पर रसोई को व्यवस्थित करने और घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारियों के लिए ये उत्पाद उपयोगी विकल्प बने हुए हैं।

--

सजावटी पौधों की नर्सरी बनी आकर्षण का केंद्र

मेले में विभिन्न प्रजातियों के सजावटी पौधों की नर्सरी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। मेले में खुशबू नर्सरी की ओर से घर, आंगन, बालकनी और कार्यालयों की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। दिवाली पर घरों को हरियाली से सजाने के लिए लोग पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। नर्सरी में गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के साथ मनी प्लांट और अन्य फूलों व सजावटी पौधों की विस्तृत रेंज मौजूद है। किफायती दामों पर उपलब्ध पौधे बागवानी के शौकीनों को खूब पसंद आ रहे हैं। पर्यटक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार पौधों का चयन कर रहे हैं।




दिवाली पर घर और कार्यस्थल सजाने के लिए पौधे खरीदना लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन रहा है। सजावटी पौधे वातावरण में हरियाली बढ़ाने के साथ प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश भी देते हैं। ऐसे में नर्सरी प्रकृति प्रेमियों और बागवानी में रुचि रखने वाले लोगों के लिए मेले का खास आकर्षण बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed