फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The audience danced to Haryanvi songs.

Faridabad News: नवीन पुनिया के हरियाणवी गीतों पर झूमे दर्शक

Mon, 26 Oct 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The audience danced to Haryanvi songs.
मैजिक शो ने भी मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सूरजकुंड में आयोजित तृतीय दिवाली मेले में रविवार को हरियाणवी गायक नवीन पुनिया की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सीपी यादव के जादू के प्रदर्शन ने भी बच्चों को खूब आकर्षित किया। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने मेले का भ्रमण कर हस्तशिल्प और लोककला की सराहना की।
नवीन पुनिया ने ''ओ रे मानस घणे गजब के'' और ''तेरी आंख्यां का ये काजल'' जैसे लोकप्रिय हरियाणवी गीतों से समां बांधा। उनकी गायकी पर दर्शक झूम उठे और तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। सीपी यादव के जादुई करतबों ने सभी को हैरान किया, खासकर बच्चों ने इसका खूब आनंद लिया। नवीन पुनिया ने कहा कि सूरजकुंड दिवाली मेला हरियाणवी कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देता है। मंत्री श्रुति चौधरी के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी मौजूद थीं। दोनों ने विभिन्न राज्यों के शिल्पकारों की दुकानों पर हस्तनिर्मित वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों को देखा। श्रुति चौधरी ने कहा कि यह मेला देश की पारंपरिक कला और संस्कृति को एक मंच पर लाता है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन
मेले में देश की विविध कला और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। हरियाणा पर्यटन विभाग ने आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी मेला विषय पर यह आयोजन किया है। यहां शिल्पकारों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने और बिक्री के जरिये आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलता है। किरण चौधरी ने कहा कि यह मेला पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और क्षेत्रीय संस्कृति को पहचान दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी परिधानों की धूम
मेले में पंजाबी पारंपरिक परिधान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार से आए नील कमल अपनी दुकान नंबर 236 पर पंजाबी संस्कृति की झलक पेश कर रहे हैं। उनकी दुकान पर पटियाला सूट, फुलकारी साड़ी और रंग-बिरंगे पंजाबी दुपट्टों की कई किस्में उपलब्ध हैं। नील कमल ने बताया कि पारंपरिक कढ़ाई और फुलकारी की बारीक कारीगरी लोगों को पसंद आ रही है। पंजाबी दुपट्टे 800 रुपये, फुलकारी साड़ी 2200 रुपये और पंजाबी सूट 1200 रुपये से शुरू होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed