{"_id":"697a60d401b2ff70eb0793cd","slug":"the-attack-was-carried-out-with-an-axe-due-to-a-personal-feud-two-accused-have-been-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61425-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रंजिश में कुल्हाड़ी से किया था हमला, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रंजिश में कुल्हाड़ी से किया था हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सदर बल्लभगढ़ के अंतर्गत फतेहपुर बिल्लौच में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले दो भाइयों (चाचा-ताऊ के लड़के) बलराम उर्फ बाली और वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
पूरा विवाद करीब तीन-चार साल पहले शुरू हुआ था, जब आरोपी बलराम और वेदप्रकाश पीड़ित पवन की दुकान पर काम करते थे। आरोप है कि उस दौरान दोनों ने दुकान के काम में घपला किया था। बलराम ने पवन की दुकान से करीब 18,000 रुपये का गाटर-पट्टी का सामान लिया था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद गहराता गया। इसी रंजिश के चलते पवन ने उन्हें काम से निकाल दिया था। पिछले साल 2025 में भी इनके बीच लड़ाई-झगड़ा हुआ था, जिसकी एफआईआर दर्ज है।
21 जनवरी को आरोपियों ने गाड़ी से पवन की रैकी की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन 22 जनवरी की सुबह करीब दस बजे दोनों आरोपी पवन की दुकान पर पहुंचे। पहले वेदप्रकाश ने कट्टे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद बलराम ने पवन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को चांदपुर बस अड्डे से दबोच लिया। आरोपी बलराम (25) और वेदप्रकाश (38) दोनों प्रहलादपुर के निवासी हैं और पेशे से ड्राइविंग करते हैं। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और अब मामले में कार्रवाई की जा रही है।