फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The atmosphere is bad these days...saying this, the youth took away the gold earrings.

Faridabad News: आजकल माहौल खराब है...यह कह सोने के कुंडल ठग ले गए युवक

Sat, 27 Sep 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere is bad these days...saying this, the youth took away the gold earrings.
अग्रवाल धर्मशाला के पास ऑटो का इंतजार कर रही महिला से ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ससुराल गांव रायपुर कला जा रही महिला को अग्रसेन चौक के पास रोककर ठगों ने कहा कि माहौल खराब है। इसके बाद बातों में उलझाकर उसने सोने के कुंडल लेकर लेकर फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

गांव रायपुर कलां निवासी मंजीत कौर ने बताया कि 25 सितंबर को वह रायपुर कला जाने के लिए अग्रवाल धर्मशाला के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी वह दो अनजान युवक उनके पास आए। आरोपियों ने बोला कि आपके पैसे नीचे गिर गए हैं। जिस पर आरोपियों ने उनको एक सफेद रुमाल दिया। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 30 हजार रुपये हैं। उसके बाद बात करते हुए आरोपी उनको अग्रसेन चौक के पास ले गए। वहां पर दोनों ने कहा कि आजकल का माहौल काफी खराब है। जो सोने के कुंडल आपने पहने हुए हैं, उनको उतार कर पैसे वाले रुमाल के अंदर रख लो। उन्होंने सोने के कुंडल रख लिए।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि दोनों के जाने के बाद जब उन्होंने रुमाल को चेक किया, तो उस रुमाल में एक 10 रुपये का सिक्का कोने में बंधा हुआ था व उसी रुमाल में कागज की एक गड्डी बंधी हुई थी। आरोपियों ने कब उनसे रुमाल बदल लिया उनको पता ही नहीं चला। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed