फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The ASI who was arrested for accepting a bribe has been convicted by the court.

Faridabad News: रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए एएसआई को अदालत ने दोषी करार दिया

Wed, 21 Jan 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The ASI who was arrested for accepting a bribe has been convicted by the court.
22 जनवरी को सजा पर फैसला सुनाएगी अदालत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए एएसआई जसपाल को पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। सभी पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने एएसआई को दोषी करार दिया।

अदालत अब 22 जनवरी को इस मामले में सजा पर फैसला सुनाएगी। ये मामला जुलाई 2023 में सामने आया था। नंगला एंक्लेव पार्ट एक के रहने वाले श्रीनिवास ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया वह निजी कंपनियों में लेबर मुहैया कराते हैं। उनका एक कंपनी के साथ पीएफ जमा कराने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर कंपनी की तरफ से मुजेसर थाना में श्रीकांत के खिलाफ शिकायत दी गई थी। मुजेसर थाना में तैनात एएसआई जसपाल ने इस केस की जांच के लिए श्रीनिवास को बुलाया। इस बीच दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया। एएसआई जसपाल ने राजीनामा कराने के नाम पर 1 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इसमें से 70 हजार रुपये श्रीनिवास ने जसपाल को दे दिए। इसके बावजूद जसपाल बाकी 30 हजार के लिए दबाव बनाता रहा। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जसपाल को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ करप्शन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ चालान अदालत में पेश किया। ट्रायल के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद मंगलवार को अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed