फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The arrogant alliance has neither any policy nor intentions: Naib Singh Saini

घमंडिया गठबंधन के पास न तो कोई नीति है और न ही नीयत: नायब सिंह सैनी

Sun, 14 Apr 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
The arrogant alliance has neither any policy nor intentions: Naib Singh Saini
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद रविवार को औद्योगिक नगरी में चुनावी माहौल गरम हो गया। शहर में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने चुनावी रैलियां कीं। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए और वोटरों को रिझाने का प्रयास किया। तिगांव में आयोजित विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि नेतृत्व तो दूर की बात, घमंडिया गठबंधन के पास न तो कोई नीति है और न ही नियत है। इस दौरान उन्होंने अपने 30 मिनट के भाषण में करीब 56 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के कसीदे पढ़े। वहीं दूसरी तरफ पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाजपा की नीतियों को जुमला करार दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को पता कि भाजपा ने कितने वादे किए और इनमें कितने पूरे हुए हैं। उनके ही नेता वादों को जुमला कहते हैं। चौटाला ने नुक्कड़ सभाओं में कहा कि यहां की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचाने वाला सांसद जनता काे चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सबसे पहले तिगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित एतमादपुर के दशहरा ग्राउंड में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। जहां उन्होंने गठबंधन को आड़े हाथ लिया। वहीं, अपने 30 मिनट के भाषण में 56 बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिया। भाजपा सरकार की 10 सालों की उपलब्धियां गिनाई और पीएम मोदी को ग्लोबल लीडर बताया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में लखपति दीदी की संख्या तीन करोड़ से ज्यादा होगी। महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए कदम नहीं उठाया, लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी हो इसके लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास काम करने की नीति है, नीयत है और पार्टी का मजबूत नेतृत्व भी है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन के पास न तो कोई नीति है और न ही नियत। नेतृत्व का तो दूर-दूर तक पता ही नहीं है। ऐसे घमंडिया लाेगों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में जनता का समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दूसरी तरफ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल बड़खल क्षेत्र के बौद्ध विहार में आयोजित विजय संकल्प रैली में शामिल हुए। इस दौरान वह कांग्रेस पर जमकर गरजे। उन्होंने दोनों पार्टियों की कार्यशैली से लोगों को अवगत कराया। साथ ही अपने सार्वजनिक जीवन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन संघ के प्रचारक के रूप में फरीदाबाद से ही 1980 में शुरू किया। नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक साल पहले प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया था कि जो जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता हो उसे आगे लाना चाहिए। इसमें नायब सिंह सैनी फिट नजर आ रहे थे। नायब सिंह सैनी 2014 में मेरे साथ विधायक बाद में मेरी कैबिनेट में मंत्री बने। अब वे सीएम बने। उन्होंने कहा कि परंपरा सिर्फ भाजपा में ही होता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी में एक बार किसी को कुर्सी मिल जाती है तो वी छोड़ता नहीं, दावेदार दर्जनों हो जाते हैं। यह कांग्रेस का हाल है। उन्होंने कहा कि इस बार हमने नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व संकल्प लिया है कि अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed