{"_id":"6a10a809405bd787330c647c","slug":"the-arduous-path-of-the-braj-parikrama-under-the-scorching-sun-faridabad-news-c-24-1-pal1006-124341-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चिलचिलाती धूप में ब्रज परिक्रमा की कठिन राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चिलचिलाती धूप में ब्रज परिक्रमा की कठिन राह
विज्ञापन
एक दिन में दो लाख श्रद्धालु पहुंचे परिक्रमा मार्ग, प्रशासन से अतिरिक्त व्यवस्था की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल।
क्षेत्र में चल रही ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा इस बार भीषण गर्मी के कारण श्रद्धालुओं के लिए कठिन परीक्षा बन गई है। तेज धूप और तपती सड़कों की वजह से कई श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ गए हैं, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को एक ही दिन में देश-विदेश से आए करीब दो लाख श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग से गुजरे।
17 मई से शुरू हुई इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह तो लगातार बढ़ रहा है लेकिन बढ़ते तापमान ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। श्रद्धालुओं को दिन के बजाय सुबह चार बजे से नौ बजे तक और शाम छह बजे के बाद रात नौ बजे तक यात्रा करनी पड़ रही है। मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालु शमशेर सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से परिवार के साथ परिक्रमा कर रहे हैं लेकिन इस बार गर्मी के कारण यात्रा बेहद कठिन हो गई है।
परिक्रमा मार्ग की पक्की सड़कें दिनभर गर्म होकर तपने लगती हैं, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। कई श्रद्धालुओं को चलने में परेशानी और पैरों में घाव की समस्या हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मार्ग पर तैनात हैं लेकिन दवाइयों और पट्टियों की खपत बढ़ने से कमी जैसी स्थिति बन गई है। गांव बंचारी से सौंदहद तक परिक्रमा मार्ग में अस्थायी व्यवस्थाएं सुधारने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। स्थानीय सरपंच और समाजसेवी मार्ग पर मेट बिछवाने की व्यवस्था के लिए सक्रिय हैं। ब्रज परिक्रमा सेवा समिति के प्रधान राम अवतार ने प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाइयों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
अधिकारी का वर्जन-- -- -- -
स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे तैनात हैं और दवाइयों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त दवाइयों की मांग भेजी जा चुकी है और जल्द आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। -डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, जिला सिविल सर्जन, पलवल

अधिकारी का वर्जन