फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The arbitrary fares charged by drivers have emptied the pockets of the people.

Faridabad News: वाहन चालकों के मनमाने किराये ने लोगों की जेब ढीली की

Sat, 18 Oct 2025 04:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 04:33 PM IST
विज्ञापन
The arbitrary fares charged by drivers have emptied the pockets of the people.
धनतेरस के दिन ऑटो और टैंपो समेत कई निजी वाहन चालकों ने वसूला दो से तीन गुना किराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धनतेरस के दिन शहर के ऑटो और टैंपो समेत कई निजी वाहन चालकों ने त्योहार का फायदा उठाते हुए लोगों से मनमाना किराया वसूला। इनमें शहर के प्रमुख चौराहों नीलम चौक, बीके चौक और कई अन्य चौराहों से लेकर जिले के दोनों रेलवे स्टेशन के पास यही आलम रहा। वाहन चालकों के मनमाने किराये ने लोगों की जेब ढीली कर दी।


विशेषकर रेलवे स्टेशनों को पहुंच रहे और वहां से निकल रहे यात्रियों को यह समस्या अधिक झेलनी पड़ी। इनमें लोगों के साथ कुछ सामान होने के कारण पैदल चलना मुश्किल था। ऐसे में उन्हें मजबूरन आम किराये की जगह दो और तीन गुना किराया देना पड़ा। लोगों ने बताया कि आम दिनों में जहां 20-30 रुपये लिए जाते थे। वहीं, धनतेरस के दिन ऑटो और टैंपो चालक 50-60 रुपये वसूल रहे हैं। साथ में बैग होने के कारण जल्दबाजी में मजबूरन ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed