फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The arbitrariness of tempo drivers is slowing down the speed of vehicles on Mathura Road

Faridabad News: मथुरा रोड पर टेंपो चालकों की मनमानी रोक रही वाहनों की रफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The arbitrariness of tempo drivers is slowing down the speed of vehicles on Mathura Road
बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के पास जहां-तहां वाहन खड़े रहने से लगता है जाम
विज्ञापन

काजल कुमारी

फरीदाबाद। मथुरा रोड पर अवैध रूप से खड़े टेंपो यातायात व्यवस्था को बाधित करते हैं। बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के पास मुख्य सड़क पर जहां-तहां टेंपो खड़े रहने से आमजन को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मथुरा रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव पहले से ही काफी रहता है, ऊपर से टेंपो चालकों की मनमानी ने स्थिति को और खराब कर दिया है। सड़क के किनारे टेंपो बिना किसी नियम के खड़े कर देते हैं। इससे न सिर्फ पीछे आने वाले वाहनों की रफ्तार थम जाती है, बल्कि जाम की स्थिति भी बन जाती है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि आए दिन लगने वाले जाम से ग्राहक उनकी दुकानों तक पहुंच नहीं पाते, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। वहीं, ऑफिस जाने वालों और आपात स्थिति में निकलने वाले एंबुलेंस जैसे वाहनों को भी जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन





अवैध पार्किंग पर पांच महीने में किए 59 हजार से अधिक चालान
ट्रैफिक एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। हम लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी और कुछ चालकों की लापरवाही के कारण समस्या बनी हुई है। अवैध पार्किंग को लेकर पिछले पांच महीने में 59 हजार से अधिक चालान किए गए हैं। जिसमें जनवरी में 16280, फरवरी में 13869, मार्च में 12405, अप्रैल में 9915 और मई में 7568 चालान काटे गए हैं।


वर्जन
रोजाना ऑफिस के लिए निकलता हूं लेकिन बाटा चौक मेट्रो स्टेशन के पास लगने वाला जाम दिन की शुरुआत को ही खराब कर देता है। टेंपो वाले जहां चाहें वहीं खड़े हो जाते हैं, कोई देखने वाला नहीं है । - राहुल, निवासी गौंच्छी

आए दिन लगने वाले जाम से ग्राहक उनकी दुकान तक पहुंच नहीं पाते, जिससे कारोबार पर असर पड़ रहा है। - महेश लाला, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed