{"_id":"68bdcf4aa318f845dd0abfdb","slug":"the-app-will-tell-you-when-the-road-was-repaired-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50817-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एप बताएगा कब हुई सड़क की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एप बताएगा कब हुई सड़क की मरम्मत
विज्ञापन
मोहित शुक्ला
फरीदाबाद। नगर निगम ने शहर की सड़कों की सही-सही स्थिति व अद्यतन डाटा को जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। निगम की तरफ से शहर की करीब 3 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। इस परियोजना के तहत चुनी गई एजेंसी फील्ड सर्वे करेगी ।
सर्वे में हर सड़क से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे सड़क की लंबाई, चौड़ाई, स्थिति, नाम, शुरुआती और अंतिम बिंदु, संबंधित विभाग, विधानसभा व लोकसभा क्षेत्र, निर्माण की तारीख, पिछली मरम्मत, अगली मरम्मत की नियत तिथि आदि को मोबाइल एप के जरिये रियल टाइम में अपलोड करेगी। इसके साथ सर्वेक्षण के दौरान हर सड़क की फोटो और जियो-लोकेशन भी दर्ज की जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी सड़क डाटा से बाहर न रहे और नागरिकों को सही-सही जानकारी उपलब्ध हो। यह डाटा हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के विकसित जीआईएस प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। इस कार्य को दो माह की समय सीमा में पूरा करने की योजना बनाई गई है।