फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The air of Ballabhgarh city deteriorated on the second day as well.

दूसरे दिन भी बल्लभगढ़ शहर की हवा खराब

Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The air of Ballabhgarh city deteriorated on the second day as well.
फरीदाबाद। प्रदूषण के मामले में शनिवार को भी बल्लभगढ़ पूरे देश में नंबर-1 पर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की साइट पर जारी की गई सूची के अनुसार बल्लभगढ़ का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 254 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद शनिवार को थोड़ा कम प्रदूषित रहा। शनिवार को यह 211 दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 226 रहा था। यह स्वास्थ्य के लिहाज से खराब है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स बढ़ने से लोगों को सांस की परेशानी होने लगी है। इसकी एक वजह से शहर में चल रहे निर्माण कार्य भी हैं। निर्माण कार्य के दौरान धूल को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। हार्डवेयर चौक पर सड़क निर्माण की वजह से उड़ रही धूल से वाहन चालक बेहद परेशान हैं। इसके साथ ही बाईपास रोड पर मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे का काम चालू है। पिछले कुछ दिनों से शहर की हवा में काफी जहर घुल रहा है। आसमान में हर समय हवा का गुबार छाया रहता है। शनिवार को भी हवा के खराब रहने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed