फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The air is very bad, people are troubled by burning eyes.

Faridabad News: हवा बेहद खराब , आंखों में जलन से लोग परेशान

Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The air is very bad, people are troubled by burning eyes.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का ग्राफ फिर से काफी बढ़ गया है। पिछले दो दिनों से प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन महसूस होती रही।
फरीदाबाद में पिछले दो दिनों से हवा की गति पूरी तरह से थम गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति थमने और अलग-अलग कारणों के उत्पन्न होने वाले प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। दिन में स्मॉग भी छाना शुरू हो गया है। जिले में मंगलवार से ही स्मॉग का असर दिखाई देने लगा था, जो बृहस्पतिवार को और भी बढ़ गया है। बुधवार को सुबह व शाम के समय आसमान में स्मॉग दिखाई दे रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को पूरा दिन स्मॉग दिखाई दिया। दोपहर के समय धूप निकलने के बाद भी स्मॉग कम नहीं हुआ। इससे लोगों के आंखों में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर व स्मॉग सांस व हृदय रोगियों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इन बीमारियों से ग्रस्त लोग अपना खास ध्यान रखें व दवाएं नियमित रूप से लेते रहें। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 424 दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 35 अंक अधिक था। बुधवार को एक्यूआई 389 दर्ज किया गया। अगल-अलग क्षेत्रों के हिसाब से देखा जाए तो एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 442 दर्ज किया गया। सेक्टर 11 क्षेत्र में 414, सेक्टर 16ए क्षेत्र में 412 एक्यूआई दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ क्षेत्र में भी प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना रहा। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 355 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि हवा की गति पूरी तरह से थम गई है, जिससे प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होकर प्रदूषण के बढ़ने का कारण बन रहे हैं। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। कोई भी उल्लंघन मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed