{"_id":"690b98eaa85facc40f0e899c","slug":"the-accused-who-shot-a-student-in-shyam-colony-has-been-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55110-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: श्याम कॉलोनी में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: श्याम कॉलोनी में छात्रा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोमवार शाम को दिया था वारदात को अंजाम, रिमांड पर लेगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। श्याम कॉलोनी में रहने वाली छात्रा को गोली मारने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार पर लिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह गांव साहुपुरा के पास से आरोपी जतिन मंगला को दबोच लिया। आरोपी की उम्र लगभग 26 से 28 साल बताई जा रही है।
सोमवार शाम को 12वीं कक्षा की छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ 100 फीट रोड स्थित क्लासमेट लाइब्रेरी से घर लौट रही थी। जब वह श्याम कॉलोनी की गली नंबर 1 में पहुंची तो वहां पहले से घात लगाकर खड़ा जतिन मंगला अचानक पीछे से आया और दो राउंड फायर कर दिए।
पहली गोली छात्रा के बाएं हाथ को चीरती हुई कंधे में जा लगी, जबकि दूसरी गोली एक मकान के गेट पर जा लगी। छात्रा घायल होकर सड़क पर गिर गई और चिल्लाने लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर पिस्तौल फेंककर भाग गया। यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच 65 की टीम आरोपी को पकड़ने के लिए दो दिन से छापेमारी कर रही थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे साहुपुरा गांव के पास से आरोपी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में युवक साइको प्रवृत्ति का प्रतीत होता है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उससे वारदात के पीछे की वजह और हथियार की सप्लाई के बारे में पूछताछ की जा सके।