फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused who cheated by posing as a fake police officer has been arrested

Faridabad News: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The accused who cheated by posing as a fake police officer has been arrested
होडल निवासी युवक से 56,601 की ठगी की थी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। फर्जी पुलिस अधिकारी और यूट्यूबर बनकर अश्लील वीडियो हटवाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को दिल्ली साइबर सेल का एसीपी और यूट्यूब का अधिकारी बताकर होडल निवासी एक युवक से 56,601 की ठगी की थी।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसपी वरुण सिंगला के निर्देशन में साइबर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सचिन कुमार, निवासी आदर्श कॉलोनी होडल ने आठ अप्रैल को शिकायत दी थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे कॉल कर खुद को साइबर सेल का एसीपी बताया और आरोप लगाया कि उसके न्यूड वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें हटवाने के नाम पर आरोपी ने पैसे मांगे।
विज्ञापन


इसके बाद एक अन्य व्हाट्सएप कॉल में दूसरे व्यक्ति ने खुद को यूट्यूब अधिकारी बताया और डर का फायदा उठाते हुए 7 बार में कुल 56,601 ट्रांसफर करवा लिए। बाद में जब सचिन को ठगी का अहसास हुआ तो उसने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी तौफीक खान निवासी गुढ़ाला, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ जारी है और एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे वारदात में प्रयुक्त मोबाइल की बरामदगी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed