फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused involved in several criminal cases did not get bail

Faridabad News: कई आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी को नहीं मिली जमानत

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The accused involved in several criminal cases did not get bail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में बढ़ती चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच अदालत ने एक ऐसे आरोपी को जमानत देने से इन्कार कर दिया, जो पहले से ही कई आपराधिक मामलों में शामिल बताया गया है। 17 अप्रैल को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने अपने आदेश में माना कि आरोपी धीरज सिंह का पिछला रिकॉर्ड गंभीर है और यदि उसे जमानत दी जाती है, तो वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है, साथ ही गवाहों को प्रभावित करने और सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका भी बनी रहती है। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।


मामला सेक्टर-31 थाना क्षेत्र का है, जहां 20 फरवरी को सेक्टर-28 निवासी किरण बेदी से बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर से सोने की चेन छीन ली थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी धीरज सिंह को गिरफ्तार किया। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं, बल्कि आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही नौ अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। यही नहीं, छीनी गई चेन को बेचकर मिली रकम में से उसके हिस्से के 65 हजार रुपये में से पांच हजार रुपये की बरामदगी भी हुई है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed