{"_id":"69a5e3d4b5dde838bc0ed1aa","slug":"the-71-km-long-hodal-nuh-bilaspur-road-will-be-four-lane-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110284-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 71 किमी लंबा होडल–नूंह–बिलासपुर मार्ग होगा फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 71 किमी लंबा होडल–नूंह–बिलासपुर मार्ग होगा फोर लेन
विज्ञापन
-एनसीआर बोर्ड की ऋण सहायता से होगा निर्माण, टेंडर प्रक्रिया जल्द
-सरकार ने दी 616.01 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवात क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की ओर है। हरियाणा सरकार ने होडल-नूंह-बिलासपुर मार्ग को फोर लेन में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 71 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए 616.01 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) योजना बोर्ड की ऋण सहायता के तहत पूरी की जाएगी। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की स्थायी वित्त समिति से भी इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिल चुकी है। बोर्ड से ऋण औपचारिक रूप से जारी होते ही टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।
विधानसभा में उठा था मुद्दा :
होडल से बिलासपुर वाया नूंह को जोड़ने वाले इस मार्ग की हालत और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को लेकर विधायक ने सवाल उठाया था। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे फोर लेन बनाने का निर्णय लिया गया है।
परियोजना पर एक नजर :
कुल लंबाई: 71 किलोमीटर
अनुमानित लागत: 616.01 करोड़ रुपये
फंडिंग: एनसीआर योजना बोर्ड से ऋण
निर्माण एजेंसी: लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)
स्वीकृति: प्रशासनिक व स्थायी वित्त समिति से मंजूर
वन भूमि और मुआवजा प्रक्रिया
सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की कटाई और भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ेगी। इसके एवज में लगभग 80 हेक्टेयर भूमि पर वनरोपण किया जाएगा। वन विभाग ने करीब 27 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभावित भूमि मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सड़क अहम :
यह मार्ग हरियाणा के होडल को नूंह और बिलासपुर के रास्ते एनसीआर क्षेत्र से जोड़ता है। वर्तमान में सड़क संकरी होने के कारण भारी वाहनों का दबाव, जाम और दुर्घटनाएं आम बात हैं। फोर लेन बनने के बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच और सुगम होगी। औद्योगिक क्षेत्रों से सीधा संपर्क मजबूत होगा। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी। परिवहन लागत और यात्रा समय में कमी आएगी। आपातकालीन सेवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।
लोगों में उम्मीद
नूंह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों का मानना है कि यह परियोजना मेवात के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। लंबे समय से जर्जर और संकरी सड़क के कारण व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच प्रभावित हो रही थी। फोर लेन निर्माण से क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना है।
-- -- -- -- -- -- --
मेवात की बदलेगी तस्वीर
सरकार का दावा है कि सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जाएगा। यदि कार्य तय समयसीमा में पूरा हुआ तो आने वाले वर्षों में यह मार्ग मेवात की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाएगा।