फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   TERI's study will reveal the causes of pollution, Faridabad is the 12th most polluted city in the world in the report of IQ Air

टेरी के अध्ययन से प्रदूषण के कारणों का चलेगा पता, आईक्यू एयर की रिपोर्ट में विश्व का 12वां सबसे प्रदूषित शहर फरीदाबाद

Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
TERI's study will reveal the causes of pollution, Faridabad is the 12th most polluted city in the world in the report of IQ Air
फरीदाबाद। नगर निगम के दावों के बावजूद शहर में प्रदूषण की समस्या गंभीर है। लोगों को जहरीले वायु में सांस लेना पड़ रहा है। नतीजन आईक्यू एयर की तरफ से जारी रिपोर्ट में फरीदाबाद को विश्व का 12वां सबसे प्रदूषित शहर बताया गया है। हालांकि, शहर में प्रदूषण की समस्या को देेखते हुए नगर निगम द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) से अध्ययन करा रहा है, जिससे प्रदूषण के सही कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रवि रंजन ने बताया कि शहर में प्रदूषण की रोकथाम के लिए संबंधित विभागों की ओर से कुछ खास नहीं किया जा रहा है। सरूरपुर में इसके उदाहरण देखे गए हैं। जहां धड़ल्ले से ई-वेस्ट जलाए जा रहे थे। इसके अलावा शहर में निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। सड़कों पर मिट्टी के ढेर लगे रहते हैं। इस पर समुचित तरीके से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर पड़ी धूल वाहनों की रफ्तार से हवा में मिलकर शहर के वायु गुणवत्ता को खराब कर रहा है। नगर निगम का दावा है कि शहर में कूड़ों में आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए हर वार्ड में एक-एक टीम बनाई गई है। इनके द्वारा जमकर चालान काटे जा रहे हैं। बावजूद शहर में कई जगहों पर रोज कूड़े में आग लगाई जा रही है। मंगलवार को आईक्यू एयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के अनुसार, विश्व में फरीदाबाद जिले का प्रदूषण में 12वां स्थान है। इस रिपोर्ट के अनुसार, पूरे साल पीएम 2.5 औसतन 88.9 दर्ज किया गया। साल 2020 में 83.3 दर्ज किया गया था। वहीं, नगर निगम ने टेरी (द एनर्जी एंड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट) को शहर में प्रदूषण के कारणों को जानने के लिए कार्य सौंपा है। शहर में पौधे भी लगाए जा रहे हैं। जिससे इस समस्या को काबू किया जा सके। हालांकि इससे जुड़े लोगों का मानना है कि औद्योगिक इकाइयों, टूटी सड़कों, कूड़े जलाने व मलबा के कारण शहर में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती है। ऐसे में निगम और संबंधित विभाग को गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार को खराब रहा प्रदूषण स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे फरीदाबाद की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी के साथ 218 दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार गुना अधिक है। इसके अलावा बल्लभगढ़ का एक्यूआई 130 दर्ज किया गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed