फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tendue's rampage, cage put up by wildlife department

Faridabad News: तेंदुए की दहशत बरकरार, वन्यजीव विभाग ने लगाया पिंजरा

Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tendue's rampage, cage put up by wildlife department
फरीदाबाद। बड़खल क्षेत्र के गांव भांकरी स्थित प्राचीन मंदिर और आसपास के रिहायशी इलाकों में पिछले करीब तीन सप्ताह से तेंदुए का खौफ बना हुआ है। जंगली क्षेत्र में बसे इस आस्था के केंद्र पर तेंदुए की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। हालत यह है कि जिस मंदिर में सुबह-शाम श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव का यह प्राचीन मंदिर अरावली की पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच स्थित है। पिछले 20-25 दिनों से यहां तेंदुआ देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेंदुआ रात के समय पानी की तलाश में मंदिर के पास आता है। इस दौरान वह अब तक कई लावारिश कुत्तों, बकरियों और गाय के बछड़ों को अपना निवाला बना चुका है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर आबादी शुरू हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को डर है कि वह किसी इंसान पर हमला न कर दे। डर का आलम यह है कि श्रद्धालु अब दिन के उजाले में भी मंदिर जाने से कतरा रहे हैं। मंदिर प्रबंधन और ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन्यजीव विभाग को लिखित शिकायत दी थी। विभाग की टीम ने क्षेत्र का मुआयना करने के बाद तेंदुए की आवाजाही वाले रास्ते पर पिंजरा लगा दिया है, ताकि उसे सुरक्षित पकड़कर गहरे जंगल में छोड़ा जा सके। संवाद
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीणों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए मंदिर परिसर के पास पिंजरा लगा दिया गया है और हमारी टीम लगातार फुटमार्क (पगचिह्न) के जरिए उसकी निगरानी कर रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

— हंसराज, इंस्पेक्टर, वन्य एवं जीव प्राणी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed