फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tender will be opened soon to make the city dung free

शहर को गोबर फ्री बनाने के लिए जल्द खुलेंगे टेंडर

Mon, 12 Apr 2021 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Tender will be opened soon to make the city dung free
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद को जल्द गोबर की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पिछले दिनों नगर निगम में गोबर निस्तारण के लिए लगाए गए टेंडर जल्द खोले जाएंगे। इसे बाद किसी एक निजी एजेंसी को ठेका दिया जाएगा, जो डेयरियों से गोबर इकट्ठा कर उसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

स्वच्छ शहर का सपना लिए आगे बढ़ रहे औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में गोबर एक बड़ी समस्या है। डेयरी संचालक गोबर को घरों के आसपास खाली प्लाटों में फेंकते हैं या सीवर में छोड़ देते है। वर्षों पुरानी सीवर लाइन काफी छोटी है। इस कारण गोबर को सीवर में छोड़ने से सीवर लाइन जाम हो जाती है। सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता है।
विज्ञापन

सीवर सफाई के दौरान मैनहोल में उतर कर सफाई करना मजदूरों के लिए बेहद खतरनाक होता है, क्योंकि गोबर से सीवर गैस बनती है। इससे मजदूर की जान जाने का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है। तीन महीने पहले ऐसे ही एक मामले में सेक्टर-23 संजय कॉलोनी 33 फुट रोड पर सीवर मैनहोल में उतर कर सफाई करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की वजह गोबर को बताया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने के कारण मौत की वजह बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर निगम ने लोगों को गोबर की समस्या से निजात दिलाने के लिए डेयरियों का सर्वे करवाने के आदेश दिए थे। इसके लिए सर्वे एजेंसी नियुक्त की बात कही थी। यह एजेंसी तीन महीने में अपनी रिपोर्ट नगर निगम आयुक्त सौंपेगी। पिछले दिनों ने नगर निगम ने गोबर निस्तारण के लिए टेंडर जारी किए। अधिकारियों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया में कई कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। निगम की ओर से जल्द टेंडर खोले जाएंगे।

नगर निगम की ओर से गोबर निस्तारण के लिए जारी किए गए टेंडर में कई लोगों ने आवेदन किए हैं। जल्द टेंडर खोले जाएंगे, जिस एजेंसी के रेट सबसे कम होंगे उसे सर्वे का काम सौंपा जाएगा। वहीं कंपनी गोबर निस्तारण का कार्य देखेगी। - यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed