फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ten thousand players will participate in the sports Mahakumbh of the education department

Faridabad News: शिक्षा विभाग के खेल महाकुंभ में दस हजार खिलाड़ी लेंगे भाग

Wed, 12 Jul 2023 05:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Jul 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand players will participate in the sports Mahakumbh of the education department
अगस्त के तीसरे सप्ताह में होगी प्रतियोगिता, तैयारियों में जुटे स्कूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से अगस्त के तीसरे सप्ताह में खेलकूद महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के करीब 10 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्कूलों को खेलकूद राशि जमा कराने का निर्देश दिया गया है, वहीं सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों ने खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर टीम बनाना शुरू कर दिया है।
प्रतियोगिता में अंडर-11,14,17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक किया जाएगा। इसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के अलावा प्रदेश सरकार की ओर से कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जातीं हैं। प्रतियोगिताओं को चार समूह में आयोजित कराया जा सकता है। प्रथम समूह में फुटबॉल, बॉल बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, नेटबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, सॉफ्टबॉल, बॉक्सिंग, तैराकी, टेनिस, वॉलीबाल, कुश्ती, टेनिस क्रिकेट, कूड़ो, शतरंज को शामिल होगा। द्वितीय समूह में तीरंदाजी, बैडमिंटन, बॉस्केट बॉल, क्रिकेट, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कराटे, थ्रो बॉल है। तीसरे समूह में कबड्डी, टेनिस बॉल, खो-खो, वॉलीबाल, हॉकी, राइफल, शूटिंग, कैरम, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, रोलर स्केटिंग, योग के मुकाबले होंगे। चौथे समूह में एथलीट्स के मुकाबले होंगे। इसमें विभिन्न आयुवर्ग के करीब 10 हजार से अधिक स्कूली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
खेलकूद प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। - हरवीर अधाना, सहायक खेल अधिकारी शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed