{"_id":"697d0582bfcfccdfa60dd9f4","slug":"ten-lakh-rupees-were-grabbed-by-selling-the-already-sold-land-again-and-when-the-money-was-demanded-they-were-threatened-with-rape-charges-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61614-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिकी हुई जमीन दोबारा बेचकर दस लाख हड़पे ,पैसे मांगने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिकी हुई जमीन दोबारा बेचकर दस लाख हड़पे ,पैसे मांगने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी धमकी
विज्ञापन
डीसीपी के आदेश पर पूर्व सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज थाना क्षेत्र के गांव सिरोही में जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। आरोपियों ने पहले से बिकी हुई जमीन को दोबारा बेचकर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से 10.20 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी महिला ने अपने कपड़े फाड़कर उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डीसीपी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली के चान्दन हुला निवासी धर्मवीर ने एफआईआर में पुलिस को बताया कि गांव सिरोही निवासी उमेर ने पूर्व सरपंच सूरजमल और आमीन के साथ मिलकर उन्हें एक कनाल जमीन का सौदा 17.16 लाख रुपये में तय किया। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि जमीन का रिकॉर्ड साफ है। धर्मवीर ने रिकॉर्ड की जांच की और एक अक्तूबर 2025 को रजिस्ट्री करवाकर दस लाख रुपये नकद और बीस हजार रुपये रजिस्ट्री खर्च के रूप में दे दिए। रजिस्ट्री के बाद जब धर्मवीर ने जमीन पर कब्जा मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि यह जमीन साल 2012 में ही किसी अन्य महिला के नाम रजिस्ट्री हो चुकी थी। धोखाधड़ी का पता चलने पर जब पीड़ित आरोपियों के घर पैसे मांगने गया, तो आरोपी उमेर की पत्नी हन्नी ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने अपने कपड़े फाड़ लिए और धर्मवीर को दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी उमेर, पूर्व सरपंच सूरजमल, खान, आमीन, नूरजहां और हन्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।