फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temporary hospital to be built with 100 oxygen beds in BK hospital

बीके अस्पताल में बनेगा 100 ऑक्सीजन बेड का अस्थायी अस्पताल

Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Temporary hospital to be built with 100 oxygen beds in BK hospital
फरीदाबाद। कोविड-19 मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए अब बीके नागरिक अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड का एक अस्थायी अस्पताल तैयार किया जाएगा। टाटा स्टील कंपनी इसके डिजाइन और निर्माण का काम करेगी। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत तैयार होने वाले इस अस्पताल का कार्य एक महीने में पूरा कर लिया जाएगा। रविवार को उपायुक्त यशपाल ने बीके नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन्हीं में से एक कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बीके अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बिस्तर का एक अस्पताल तैयार करवाया जाएगा। करीब 1800 स्क्वायर मीटर में बनने वाले इस अस्पताल का डिजाइन टाटा स्टील कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। इसके साथ ही सीएसआर फर्म द्वारा पूरे स्ट्रक्चर के निर्माण का जिम्मा भी टाटा स्टील कंपनी को ही दिया गया है। अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के लिए स्थान फाइनल कर दिया गया है। इस अत्याधुनिक अस्पताल को स्टील के ढांचे पर खड़ा किया जाएगा। यहां 100 ऑक्सीजन बेड के साथ-साथ सीवरेज, शौचालय, बिजली, पानी व ऑक्सीजन सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अस्पताल के निर्माण के बाद कोविड-19 मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें प्राइवेट अस्पतालों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर नगर निगम के एएमसी इंद्रजीत गुलेरिया, सीएमओ रणदीप सिंह पुनिया, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन प्रदीप संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

100 लीटर प्रति मिनट क्षमता वा प्लांट लगेगा
बीके अस्पताल परिसर में फिलहाल 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है। उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में ही एनएचपीसी कंपनी द्वारा 1000 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक और ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन दोनों प्लांट के शुरू होने से ऑक्सीजन की एक बड़ी मात्रा हमें प्रतिदिन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed