फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temples saw large crowds on the first day of Sawan; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.

Faridabad News: सावन के पहले दिन मंदिरों में रही भीड़, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Fri, 31 Jul 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Temples saw large crowds on the first day of Sawan; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed all around.
फरीदाबाद में सावन के पहले दिन एनआईटी ​स्थित काली माता मंदिर में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते श्रद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सावन के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिलेभर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और फल-फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे।





एनआईटी स्थित काली मंदिर के पुजारी पंकज तिवारी ने बताया कि सावन का महीना बृहस्पतिवार से शुरू हुआ है और यह 28 अगस्त तक चलेगा। सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और सावन के सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं।
विज्ञापन




सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी आरंभ हो जाती है, जिसमें शिव भक्त हरिद्वार और अन्य धार्मिक स्थलों से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हैं। 11 अगस्त को कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed