फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temples are being decked up for Janmashtami; tableaux will captivate visitors.

Faridabad News: जन्माष्टमी के लिए सज रहे मंदिर, झांकियां करेंगी आकर्षित

Mon, 31 Aug 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temples are being decked up for Janmashtami; tableaux will captivate visitors.
जन्माष्टमी को लेकर सेक्टर 37 ​स्थित इस्कॉन मंदिर रंगबिरंगी लाईटो से सजा हुआ। संवाद
सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में सवा लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, सुरक्षा की रहेगी पुख्ता व्यवस्था
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर चल रही है। सौ से अधिक मंदिरों में श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए भव्य झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजावट की जा रही है। वहीं घरों में भी साफ-सफाई और साज-सज्जा का काम पूरा कर लिया गया है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।

सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में इस बार मंदिर के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार जन्माष्टमी पर करीब सवा लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं को लगातार प्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के विराजमान होने वाले स्थान को फूल बंगला के रूप में सजाया जा रहा है। इसके अलावा एक विशेष झांकी में जन्म से लेकर जीवन के विभिन्न पड़ावों को दर्शाया जाएगा। झांकी के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि भटकाव के बीच मनुष्य को भगवान की शरण में जाना चाहिए।
विज्ञापन


15 फीट का तीर-कमान और विशाल झूला बनेगा आकर्षण
एनआईटी -1 स्थित सिद्ध पीठ हनुमान मंदिर में इस बार कई आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने बताया कि झांकी में कप के मुंह से भगवान श्रीकृष्ण के निकलने का दृश्य दिखाया जाएगा। इसके अलावा 15 फीट का तीर-कमान और 15 फीट से ऊंचा झूला भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी वैष्णो देवी मंदिर में 16 झांकियां निकलेंगी
एनआईटी-1 स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में करीब 16 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि हिरण्यकश्यप और खाटू श्याम की झांकी के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थल कंस की जेल की झांकी भी तैयार की जा रही है। बाल गोपाल के लिए 25 फीट का झूला बनाया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर की ओर से सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे और पुलिस भी मौजूद रहेगी। जाम से बचने के लिए मंदिर के साथ वाली सड़क को एक दिन के लिए बंद रखने की व्यवस्था की गई है।

कान्हा के जन्मदिन के लिए पहले से बुक हुए केक
जन्माष्टमी को लेकर बेकरी संचालकों के पास भी केक के ऑर्डर पहुंच चुके हैं। कई लोगों ने कान्हा की आकृति और अपनी पसंद के डिजाइन के केक बुक कराए हैं। बेकरी संचालक राहुल के अनुसार उनकी दुकान पर 100 से अधिक केक पहले ही बुक हो चुके हैं। ऑर्डर समय पर तैयार करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई है। कान्हा की शेप वाले केक समेत अन्य डिजाइन के केक की कीमत 250 से 1500 रुपये तक है।


इन मंदिरों में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
अशोका एन्क्लेव के चिल्ड्रन पार्क, एनआईटी-1 बी ब्लॉक के सनातन धर्म हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, सेक्टर-37 के इस्कॉन मंदिर, एनआईटी तिकोना पार्क स्थित श्री वैष्णो देवी मंदिर, सिद्ध पीठ काली मंदिर, नंबर-5 के तत्कालेश्वर मंदिर, सैनिक कॉलोनी के शिव मंदिर, जवाहर कॉलोनी के श्रीराम मंदिर, ओल्ड फरीदाबाद के पथवारी मंदिर, सेक्टर-16 के गीता मंदिर, हरि मंदिर, तिलपत, पल्ला और मवई स्थित सूरदास मंदिर समेत अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed