फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature will be 43 degrees today, vote early in the morning

Faridabad News: आज 43 डिग्री होगा तापमान, सुबह जल्दी करें मतदान

Fri, 24 May 2024 10:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 24 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Temperature will be 43 degrees today, vote early in the morning
मतदान के दिन सूर्यदेव भी दिखाएंगे अपना प्रकोप, गर्मी से बचाव के किए गए प्रबंध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शनिवार को चुनाव माहौल के बीच आसमान का पारा भी बढ़ेगा। जिले का अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा। तेज धूप और गर्मी को देखते हुए सुबह 11 बजे से पहले मतदान के लिए अपील की गई है। वहीं, सभी बूथों पर मतदान के दौरान गर्मी से बचाव के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। लोगों को भी अपने स्तर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पिछले दिनों के मुकाबले शुक्रवार को जिले के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं शहर के अल-अलग हिस्सों में लोगों को बिजली कटों ने भी खूब सताया। गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी हुई। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की भीड़ कम नजर आई। शनिवार को एक बार फिर जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जाएगा। लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से कर सकते हैं मतदान
शनिवार को राजनीतिक गलियारों में शोर रहेगा। शनिवार को लाखों मतदाता अपने पसंदीदा पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर विजयी बनाएगी। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। गर्मी को देखते हुए मतदाताओं से जिला प्रशासन की ओर से सुबह जल्दी मतदान करने की अपील की गई है। मतदान केंद्रों पर लोगों को गर्मी से बचाव और लू लगने की स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सीय सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ओआरएस, ठंडा पानी और जरूरी दवाइयां उपलब्ध की गई है। सुबह मतदान करने वाल लोगों का गर्मी से गर्मी और लू से थपेड़ों से बचाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed