फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature likely to reach 45 degrees in the next two days

Faridabad News: अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री पहुंचने की संभावना

Sun, 17 May 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Temperature likely to reach 45 degrees in the next two days
रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

रविवार सुबह सूरज निकलते ही तेज तपिश ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। हवा नहीं चलने के कारण उमस और गर्माहट अधिक महसूस हुई। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। दोपहर के समय केवल जरूरी काम से निकलने वाले लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। वहीं दोपहिया वाहन चालकों को चेहरे को कपड़े से ढककर सफर करना पड़ा। कई जगहों पर लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


हालांकि शाम के समय सूरज ढलने के बाद मौसम में कुछ नरमी महसूस हुई और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इसके बावजूद दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed