{"_id":"6a68fa4c92d347227b00e74a","slug":"temperature-drops-due-to-rain-relief-from-the-heat-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76060-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत दिलाई वहीं जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई बारिश रुक-रुककर दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 33.75 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से घटकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। सोमवार रात से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मंगलवार सुबह तेज वर्षा शुरू हो गई। लगातार हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि बारिश के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रहे कई वाहन चालकों ने फ्लाईओवर के नीचे रुककर बारिश थमने का इंतजार किया, जबकि कई लोग पूरी तरह भीगते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे यातायात भी प्रभावित रहा।
मोहना क्षेत्र में सबसे अधिक 76 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई
जिले में सबसे अधिक वर्षा मोहना क्षेत्र में 76 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा तिगांव में 37 मिलीमीटर, बड़खल में 35 मिलीमीटर, फरीदाबाद में 30 मिलीमीटर, गौंछी में 25 मिलीमीटर, बल्लभगढ़ में 24 मिलीमीटर, दयालपुर में 23 मिलीमीटर और धौज में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक जिले में रुक-रुककर बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में और गिरावट आने तथा उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।