फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Temperature dropped, cold wave increased chill

Faridabad News: तापमान में आई गिरावट, शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 12 Jan 2025 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, cold wave increased chill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में ठंड का कहर लगातार जारी है। शनिवार को हुई बारिश के कारण रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में चल रही हवाएं शीतलहर में बदल गई हैं। रविवार को आसमान में बादलों के साथ-साथ हल्की हल्की धूप भी देखने को मिली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बनी रही। हवा चलने के कारण धुंध का असर तो दिखाई नहीं दिया, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को खूब परेशान किया। लोग पहले की तुलना में अब अधिक सावधानी बरतते हुए गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकल रहे हैं। पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। वहीं, न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed