{"_id":"614cbd0d8ebc3efa84798233","slug":"tell-good-name-get-reward-fmda-starts-online-competition-faridabad-news-noi6063762102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा नाम बताओं इनाम पाओ, एफएमडीए के शुरू की ऑनलाइन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा नाम बताओं इनाम पाओ, एफएमडीए के शुरू की ऑनलाइन प्रतियोगिता
विज्ञापन
फरीदाबाद। एफएमडीए (फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण) की ओर से गुरुग्राम की तर्ज पर सिटी बस सेवा के नाम के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतिभागी छह अक्तूबर तक हिस्सा ले सकते हैं। बेहतर नाम बताने वाले विजेताओं को 21 हजार रुपये की इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
फरीदाबाद में सिटी बस सेवा शुरू कर दी गई है। अभी शहर में 20 बसों का संचालनगुरुग्राम से किया जा रहा है। जबकि 30 बसें और आनी हैं। इसके साथ ही बसों के संचालन का कार्य एफएमडीए की ओर से किया जाने लगेगा। गुरुग्राम में चल रहे इन बसों का नाम गुरुगमन सेवा रखा गया है। जबकि, फरीदाबाद में अभी बसों को कोई नाम नहीं दिया गया। एफएमडीए के अंतर्गत आने के बाद अधिकारी चाहते हैं कि बस सेवा का कोई अच्छा नाम रखा जाए। जिसे लोग आसानी से बोल सके। लोगों को याद रह सके। इसके लिए एफएमडीए द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
सिटी बस सेवा के लिए गुरुग्राम की तर्ज पर नाम रखने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। शहरवासी एफएमडीए के पोर्टल पर जाकर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।
विज्ञापन
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त सीईओ, एफएमडीए