{"_id":"61feb00b8df7930300348d1f","slug":"teenagers-got-vaccinated-at-49-centers-after-three-days-faridabad-news-noi630669795","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद 49 केंद्रों पर किशोरों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद 49 केंद्रों पर किशोरों को लगा टीका
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोवाक्सिन की कमी के कारण लगातार तीन दिन प्रभावित रहा किशोरों का टीकाकरण शनिवार को शुरू हो गया। सुबह से ही केंद्रों पर किशोर टीकाकरण के लिए पहुंचने लगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 49 सरकारी केंद्रों पर किशोरों के टीकाकरण की व्यवस्था की गई। हालांकि निजी अस्पताल अभी भी कोवाक्सिन की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में शनिवार को जिले के किसी निजी केंद्र पर कोवाक्सिन की डोज नहीं लगाई जा सकी।
बीके नागरिक अस्पताल सहित जिले के 49 केंद्रों पर शनिवार को किशोर टीकाकरण कराने पहुंचे। अस्पताल की ओर से ऐसे किशोरों को प्राथमिकता दी गई जो लगातार तीन दिन से टीके के लिए चक्कर काट रहे थे। बीके नागरिक अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर तैनात कर्मचारी मोनिका ने बताया कि बीते तीन से किशोर टीके के लिए भटक रहे थे। ऐसे में कई किशोरों ने आग्रह किया कि टीका मिलने पर उन्हें टीकाकरण में प्राथमिकता दें। विभागीय कर्मचारियों के अनुसार, टीकाकरण के लिए अब एक साथ भारी संख्या में लोग नहीं पहुंच रहे। ऐसे में किशोरों की पहचान करना आसान हो गया। किशोरों को प्राथमिकता के साथ कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई। जिले में 15 से 17 वर्ष के 1.25 लाख किशोर चिन्हित किए गए हैं। इसमें से 87,092 किशोरों ने पहली खुराक ले ली है। वहीं, 1850 किशोरों ने टीके की दूसरी खुराक भी ले ली है।
अब नहीं होगी टीके की किल्ल्त
विभाग की ओर से पर्याप्त संख्या में कोवाक्सिन उपलब्ध करा दी गई है। ऐसे में टीके की किल्लत नहीं होगी। किशोर बेझिझक टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचें। ऐसे किशोर जो पहली खुराक के बाद 28 दिन की समय सीमा पूरी कर चुके हैं वह जल्द से जल्द दूसरी खुराक लेकर स्वयं को सुरक्षित करें। जिले ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दोनों खुराक लगाकर हाल ही में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया है। किशोरों से आग्रह है कि वह भी शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
- डॉ. मान सिंह, टीकाकरण नोडल
बिना टीकाकरण कराए मोबाइल पर आया मैसेज
सूर्या विहार पार्ट-2 में कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक लिए बिना ही अंजू नाम की महिला के मोबाइल पर टीकाकरण कराने का संदेश आया है। अंजू देवी परेशान है कि पंजीकृत मोबाइल पर संदेश मिला है। ऐसे में उन्हें दूसरी खुराक लगेगी कि नहीं यह समझ नहीं आ रहा। अंजू देवी ने बताया कि सेहतपुर गांव के स्वास्थ्य केंद्र से टीकाकरण का संदेश उन्हें मिला है। इसकी शिकायत उन्होंने कोविन-एप के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से की है। कोविड रोधी टीकाकरण के प्रभारी डॉ. मान सिंह ने कहा कि अंजू देवी का मामला संज्ञान में है। टीकाकरण में कोई परेशानी न उठाएं यह सुनिश्चित किया जाएगा।