फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager thrown out of house after being kidnapped in faridabad

अगवा करने के बाद किशोरी को अर्द्धबेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका

Wed, 18 Nov 2020 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager thrown out of house after being kidnapped in faridabad
फरीदाबाद सेक्टर 48 से नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसजीएम नगर ? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की लड़की को पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। दो दिन बाद बुधवार सुबह आरोपी उसे उसके घर के बाहर अर्द्ध बेहोशी की हालत में फेंक गया। मामले की भनक लगते ही हिंदूवादी संगठनों में उबाल आ गया। लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। बहरहाल, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 16 नवंबर की शाम से उसकी बेटी घर से लापता थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि उनकी बेटी को पड़ोसी अमन खान उठाकर ले गया है। हंगामा बढ़ने के बाद आरोपी लड़की को बुधवार सुबह घर के बाहर फेंककर भाग गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से ही वह काफी सहमी हुई है। उसके पिता का कहना है कि अमन खान उनकी बेटी को पहले भी परेशान करता था। उसने कई बार उनकी बेटी को अगवा करके शादी करने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन

जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
दूसरी ओर, लड़की के अपहरण की सूचना और उसे घायल हालत में घर के बाहर फेंक जाने की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों ने एसजीएम थाने पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। संगठन के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी का आरोप है कि लड़की को उठाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन का प्रयास किया गया है। पुलिस लगातार आरोपियों की ऊंची पहुंच होने की वजह से उन्हें बचा रही है। इसके बाद एकत्र होकर लोग सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन के अन्य पदाधिकारियों का आरोप है कि आरोपी ने लड़की को अगवा कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन का प्रयास किया था। आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने गुपचुप कराया लड़की का मेडिकल
मामला गैर समुदाय के युवक और जबरन धर्म परिवर्तन की शिकायत से जुड़ा होने की वजह से पुलिस लड़की को बीके अस्पताल मेडिकल के लिए गुपचुप तरीके से ले गई। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोग अस्पताल के बाहर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित परिवार को भी अपने पास बैठा रखा है। पुलिस को आशंका है कि कुछ अराजकतत्व इस मामले को तूल देकर शहर की शांति भंग कर सकते हैं।
आरोपी के परिवार पर पहले भी दर्ज हैं कई केस
आरोपी अमन खान का घर एसजीएम नगर स्थित सेक्टर-48 में है। अमन के खिलाफ आरोप है कि वह पहले भी कई बार वारदात में जेल जा चुका है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी के परिवार का पुलिस के साथ हर दिन उठना बैठना है। पुलिस की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी को अगवा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

15 दिन पहले लड़की को थप्पड़ मारने का आरोप
अगवा हुई लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी अमन से उनका 15 दिन पहले घर के बाहर विवाद हो गया था। आरोपी ने उनकी बेटी को किसी से नाराज होकर सरेराह थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ का विरोध करने पर आरोपी के परिवार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed