फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Teenager s condition deteriorates 20 days after dog bite

कुत्ते ने किशोर के जीवन में घोला 'विष': काटने के 20 दिन बाद बिगड़ी तबीयत, राह चलते गिरा, पहले भी आ चुके मामले

Sun, 26 Jul 2026 10:23 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 10:23 PM IST
सार

फरीदाबाद में कुत्ते के काटने और रेबीज की आशंका से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। पीड़ितों को बीके नागरिक अस्पताल में उपचार दिया गया। कुछ मामलों में एंटी रेबीज टीका भी लगाया गया।

विज्ञापन
Teenager s condition deteriorates 20 days after dog bite
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में कुत्ते के काटने के करीब 20 दिन बाद 15 वर्षीय दिलजीत की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। राहगीर की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बीके नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। बीके अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया और आवश्यक उपचार दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, दिलजीत मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और पिछले कुछ समय से गुरुद्वारों में रह रहा है। करीब 20 दिन पहले आगरा में उसे एक कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद उसने वहां रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के साथ दवाइयां भी ली थीं। मंगलवार को वह पलवल से बल्लभगढ़ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीके नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
जिले में कुत्ते के काटने के बाद स्वास्थ्य बिगड़ने और रेबीज की आशंका से जुड़े मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। 18 जुलाई को सराय ख्वाजा निवासी साहिल को परिजन बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले कुत्ते के काटने के बाद उसने एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई थी। बाद में उसका व्यवहार असामान्य हो गया और वह लोगों पर झपटने व उन्हें काटने की कोशिश करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे काबू किया और हाथ-पैर बांधकर निजी एंबुलेंस से बीके अस्पताल पहुंचाया। रेबीज की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे निगरानी में रखकर उपचार किया और उसके संपर्क में आए लोगों को भी वैक्सीन लगवाने की सलाह दी।

विज्ञापन

वहीं, 20 जुलाई को राजीव कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय बीना पर भी लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया था। मुल्ला होटल के पास हुए हमले में उनके पैर में गहरा घाव हो गया था। परिजन उन्हें बीके नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां घाव की सफाई कर टांके लगाए गए और एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई। इसी दिन सात वर्षीय अहान को भी लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। उसे भी बीके अस्पताल में उपचार के बाद एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

इससे पहले सेक्टर-70 स्थित मलबेरी काउंटी सोसाइटी में भी 10 वर्षीय बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने हमला किया था। हमले में बच्चे के शरीर पर करीब 15 जगह गंभीर घाव हुए थे और उसे 50 से अधिक टांके लगाए गए थे। घटना के विरोध में जून के आखिरी सप्ताह में स्थानीय निवासियों और बच्चों ने प्रदर्शन कर लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की थी।

रोजाना करीब 100 लोग लगवा रहे एंटी रेबीज वैक्सीन
जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या के बीच कुत्ते के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बीके नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 लोग कुत्ते के काटने के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों में बच्चों और युवाओं की संख्या भी शामिल है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कुत्ते के काटने के बाद समय पर वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह साफ करने की सलाह दी जाती है।

मामला संज्ञान में है। युवक को जरूरी उपचार दिया जा रहा है। हालांकि उसे कुत्ते के काटने के बाद समय पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए थी। किसी भी व्यक्ति को कुत्ता काटे तो घाव को तुरंत साबुन और पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए और बिना देरी किए अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर की सलाह के अनुसार वैक्सीन और अन्य उपचार लेना चाहिए। -डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed